मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:32 · नई दिल्ली संस्करण

सावधान! जेड प्लांट की पीली पत्तियां ला सकती हैं कंगाली, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र और इसके अचूक उपाय

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सावधान! जेड प्लांट की पीली पत्तियां ला सकती हैं कंगाली, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र और इसके अचूक उपाय

वास्तु शास्त्र और सनातन परंपरा में पेड़-पौधों का विशेष महत्व माना गया है। घर में रखे पौधे न केवल सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं। इनमें से 'क्रूलाला ओवाटा' यानी जेड प्लांट (Jade Plant) को बहुत ही शुभ और भाग्यशाली माना जाता है। फेंगशुई और वास्तु के अनुसार, इसे 'मनी ट्री' या 'क्रॉस प्लांट' भी कहते हैं, जो घर में धन, समृद्धि और सकारात्मकता को आकर्षित करता है। हालांकि, यदि हरा-भरा और स्वस्थ रहने वाला जेड प्लांट अचानक पीला पड़ने लगे, तो यह किसी अशुभ संकेत या आने वाली आर्थिक परेशानी का संकेत हो सकता है।

वास्तु के अनुसार, जेड प्लांट को धन और तरक्की का प्रतीक माना जाता है। पौधे की पत्तियां पीली पड़कर गिरना इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके घर में बरकत कम हो रही है। यह भविष्य में किसी बड़े आर्थिक नुकसान या पैसों की तंगी का पूर्वाभास हो सकता है। यदि यह पौधा मुरझाने या पीला पड़ने लगे, तो यह नौकरी या व्यापार में आने वाली बाधाओं को दर्शाता है। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं और मेहनत के बावजूद सफलता मिलने में रुकावटें आ सकती हैं। जेड प्लांट घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मकता बढ़ाता है। जब इसकी पत्तियां पीली होने लगती हैं, तो इसका मतलब है कि घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ रहा है, जिससे परिवार के सदस्यों के बीच तनाव और मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है।

वास्तु के लिहाज से पौधों का मुरझाना घर के मुखिया या सदस्यों की सेहत पर भी बुरा असर डाल सकता है। यह मानसिक तनाव और ऊर्जा की कमी का प्रतीक माना जाता है। जेड प्लांट के पीले पड़ने का सबसे बड़ा कारण इसमें जरूरत से ज्यादा पानी देना होता है। इसकी पत्तियों और तने में पानी स्टोर रहता है, इसलिए मिट्टी सूखने पर ही पानी डालें। इस पौधे को विकास के लिए हल्की धूप की आवश्यकता होती है। इसे ऐसी जगह रखें जहाँ इसे रोजाना 3 से 4 घंटे की पर्याप्त धूप मिल सके। वास्तु के अनुसार, जेड प्लांट को हमेशा घर की दक्षिण-पूर्व (आग्नेय कोण) दिशा में रखना चाहिए। इससे धन के नए रास्ते खुलते हैं। इसे कभी भी बेडरूम या बाथरूम के पास न रखें। पौधे पर मौजूद पीली या सूखी पत्तियों को तुरंत कैंची से काटकर हटा दें, क्योंकि मृत पत्तियां नकारात्मकता को बढ़ावा देती हैं। नियमित देखभाल से पौधा फिर से हरा-भरा हो सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें