मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

शोपियां में मारे गए आतंकियों के पास से हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
शोपियां में मारे गए आतंकियों के पास से हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद

शोपियां। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में 13 मई को ‘ऑपरेशन केलर’ के दौरान मारे गए लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों के पास से हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया गया है। इनके पास से कई राइफलें, ग्रेनेड और गोला-बारूद के साथ-साथ उनके बैग और पर्स बरामद हुए हैं।ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना की ओर से आतंकवादियों के खिलाफ 'ऑपरेशन केलर' चलाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के शोकल केलर जंगल में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया एजेंसियों की जानकारी के आधार पर 13 मई को भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान शुरू किया। इसी दौरान आतंकवादियों ने भारी गोलीबारी शुरू कर दी। भीषण गोलीबारी के दौरान टीआरएफ के स्थानीय कमांडर सहित तीन कट्टर आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया।सेना ने एक बयान में कहा कि ये तीनों क्षेत्र में हाल की आतंकी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थे। ऑपरेशन के दौरान बरामद वस्तुओं में एके सीरीज की राइफलें, भारी मात्रा में गोला-बारूद, ग्रेनेड और अन्य युद्ध सामग्री शामिल हैं। सेना नें कहा कि इस ऑपरेशन की सफलता सभी सुरक्षा बलों और खुफिया एजेंसियों के बीच उत्कृष्ट तालमेल का परिणाम है। भारतीय सेना आतंक को खत्म करने के अपने मिशन में अडिग है। शांति को बाधित करने के हर प्रयास का निर्णायक और अथक बल से जवाब दिया जाएगा।पहलगाम हमले के बाद हिज्बुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-ताइबा और जैश-ए-मोहम्मद के जिन 14 आतंकियों की सूची जारी की गई थी, उनमें से तीन को सुरक्षाबलोंने मुठभेड़ के दौरान १३ मई को मार गिराया है। हिट लिस्ट में अब 13 आतंकी बचे हैं। इन आतंकियों को भी इनके अंजाम तक पहुंचाने के लिए सरगर्मी से तलाश जारी है।सूत्रों के अनुसार बचे 11 आतंकवादियों में से तीन हिज्बुल के, पांच लश्कर के और तीन जैश के हैं। इनमें हिज्बुल मुजाहिदीन का ए प्लस कैटेगरी का चीफ ऑपरेशनल कमांडर ज़ुबैर अहमद वानी उर्फ अबू उबैदा, लश्कर का ए प्लस कैटेगरी का डिस्ट्रिक्ट कमांडर सोपोर का आदिल रहमान और जैश का सी कैटेगरी का डिस्ट्रिक्ट कमांडर अवंतीपोरा का आसिफ अहमद शामिल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें