मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

बीएपीएस और यूएन की 30 वर्षीय वैश्विक साझेदारी का भव्य अंतरराष्ट्रीय उत्सव- शांति, सेवा और मानवता को नई दिशा देने वाली यात्रा

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
बीएपीएस और यूएन की 30 वर्षीय वैश्विक साझेदारी का भव्य अंतरराष्ट्रीय उत्सव- शांति, सेवा और मानवता को नई दिशा देने वाली यात्रा

बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) ने संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के सहयोग से वियना स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में एक अभूतपूर्व एवं प्रेरणादायी अंतरराष्ट्रीय समारोह का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम ने दो अत्यंत महत्वपूर्ण मील के पत्थरों का उत्सव मनाया—

• बीएपीएस और संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) के बीच तीन दशकों की सशक्त साझेदारी

• परम पूज्य ब्रह्मस्वरूप प्रमुख स्वामी महाराज के संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय (न्यूयॉर्क) में दिए गए विश्वप्रसिद्ध “मिलेनियम वर्ल्ड पीस समिट” संबोधन के 25 वर्ष

दुनिया के कई देशों, जैसे- अफगानिस्तान, मिस्र, भारत, इंडोनेशिया, केन्या, मलेशिया, म्यांमार, सिंगापुर, थाईलैंड और अमेरिका के राजनयिकों, संयुक्त राष्ट्र अधिकारियों और सामुदायिक नेताओं ने एकजुट होकर वैश्विक शांति, पारस्परिक सम्मान और मानवता की सेवा के साझा संकल्प को पुनः सशक्त किया।

वैश्विक नेतृत्वकर्ताओं के प्रेरणादायी विचार इस प्रकार रहे-

भारतीय मिशन के काउंसलर विक्रमजीत दुग्गल ने कहा कि बीएपीएस और संयुक्त राष्ट्र दोनों “एकता, करुणा और सर्वांगीण प्रगति” जैसे मूल्यों पर आधारित हैं और यही मूल्य विश्व के भविष्य को दिशा देते हैं।

आईएईए के सहायक महानिदेशक पेरी लिन जॉनसन ने कार्यक्रम की प्रेरणादायी थीम—“लाइट, पीस, पार्टरनशिप” को अत्यंत सार्थक बताते हुए कहा, “यह पूर्णतः उपयुक्त है कि बीएपीएस… वियना के यूएन समुदाय को एकता की ऊर्जा से जोड़ रहा है।”

विश्वभर में बीएपीएस के राहत कार्य, विशेषकर यूक्रेन के शरणार्थियों के लिए किए गए मानवीय प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने भावनापूर्ण कहा, “बीएपीएस की सेवाओं को सुनकर ऐसा लगता है जैसे मैं अपने परिवार के बीच वापस आ गई हूँ।

यूएनआईडीओ के उप महानिदेशक युको यासुनागा ने कहा कि सतत विकास का वास्तविक मार्ग तभी संभव है जब नागरिक समाज, आध्यात्मिक संगठन और सरकारी संस्थाएं साथ मिलकर, समभाव से कार्य करें। उन्होंने बीएपीएस को “सच्चे वैश्विक सहयोगी और अच्छे पड़ोसी” के रूप में सराहा।

यान डूबॉस्क, मेयर, ब्यूसी-सेंट-जॉर्जेस (पेरिस) ने यूरोप में बीएपीएस द्वारा फैलाए जा रहे अंतर सांस्कृतिक सौहार्द और मूल्य-आधारित संवाद को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और कहा,

“पेरिस का आगामी बीएपीएस मंदिर यूरोप की सांस्कृतिक एकात्मता का एक उज्ज्वल प्रतीक बनेगा।”

अबू धाबी के बीएपीएस हिंदू मंदिर के प्रमुख ब्रह्मविहारिदास स्वामी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन “साझेदारी के जरिए शांति” में बताया कि वास्तविक शांति तभी संभव है जब मनुष्य का हृदय निःस्वार्थता, कृतज्ञता और सेवा से भरा हो। उन्होंने कहा कि बीएपीएस का मूल मंत्र है: “हम सब मिलकर—दुनिया को एक परिवार मानकर—सेवा और सद्भाव के दीप जलाएँ।”

कार्यक्रम का समापन महंत स्वामी महाराज के आशीर्वचनों से हुआ, जिसमें उन्होंने सभी को प्रेरित किया:

“अपने जीवन को ऐसा दीपक बनाओ, जो दुनिया को अच्छाई, करुणा और शांति के प्रकाश से भर दे।”

रीना अमीन, बीएपीएस बाह्य संबंध प्रमुख (यूके एवं यूरोप) ने सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद देते हुए कहा, “हम, बीएपीएस के स्वयंसेवक, सत्यनिष्ठा, विनम्रता और मानवहित की भावना के साथ संसार की सेवा करने हेतु आपके निरंतर सहयोग और साझेदारी की हार्दिक आकांक्षा करते हैं।”

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें