मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

चित्रोत्पला महानदी के रुद्री घाट पर बनारस शैली में भव्य गंगा आरती

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चित्रोत्पला महानदी के रुद्री घाट पर बनारस शैली में भव्य गंगा आरती

धमतरी।सावन माह के प्रथम सोमवार शाम को रुद्री स्थित रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के सामने चित्रोत्पला महानदी के रुद्रेश्वर घाट पर पहली बार बनारस की तर्ज पर भव्य महानदी गंगा आरती का आयोजन हुआ। धमतरी युवा ब्रिगेड एवं रुद्रेश्वर महादेव परिवार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने पूरे घाट को आस्था, श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंग दिया।

108 दीपों से सजे विशाल आरती थाल, वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और घंटियों की गूंज के बीच जब महानदी की आरती उतारी गई तो दीपों की सुनहरी आभा से पूरा रुद्रेश्वर घाट जगमगा उठा और श्रद्धालुओं को काशी के प्रसिद्ध घाटों जैसा दिव्य अनुभव हुआ। आयोजन के लिए घाट को आकर्षक विद्युत सज्जा, रंग-बिरंगी रोशनी और दीपों की कतारों से सजाया गया था। शाम ढलते ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया और आरती के समय तक पूरा घाट श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। "हर-हर महादेव" और "जय मां महानदी" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

धार्मिक मान्यता के अनुसार रुद्रेश्वर महादेव घाट को तपोभूमि का विशेष महत्व प्राप्त है। इसी भाव के साथ महानदी के तट पर गंगा आरती की परंपरा प्रारंभ करने का यह पहला प्रयास किया गया, जिसे श्रद्धालुओं का भरपूर समर्थन मिला। महाआरती से पूर्व विद्याकुंज स्कूल के विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम, भगवान शिव और भगवान जगन्नाथ की स्तुति में मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर सभी को भावविभोर कर दिया। इसके बाद रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ की विधिवत आरती संपन्न हुई और फिर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 108 दीपों से सजे भव्य आरती थाल के साथ चित्रोत्पला महानदी की गंगा आरती की गई।

दीपों की लौ, महानदी की शांत लहरों और हजारों श्रद्धालुओं की सामूहिक आस्था ने ऐसा अलौकिक दृश्य प्रस्तुत किया, जिसे देखने वाले देर तक मंत्रमुग्ध रहे। आयोजन में विधायक ओंकार साहू, महापौर जगदीश रामू रोहरा, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी नीलम चंद्राकर, पूर्व विधायक रंजना साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। सभी ने महानदी की आरती में सहभागिता कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।

महाआरती के बाद श्रद्धालुओं पर पवित्र जल का छिड़काव किया गया तथा महाप्रसादी का वितरण हुआ। पहली बार आयोजित इस भव्य गंगा आरती ने न केवल सावन सोमवार की धार्मिक गरिमा को नई ऊंचाई दी, बल्कि चित्रोत्पला महानदी और रुद्रेश्वर महादेव की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को भी नया आयाम देते हुए धमतरी के धार्मिक इतिहास में एक यादगार अध्याय जोड़

दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें