मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

प्रयागराज में आस्था का सैलाब, प्रधानमंत्री ने कहा-महाकुंभ भारत की शाश्वत आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रयागराज में आस्था का सैलाब, प्रधानमंत्री ने कहा-महाकुंभ भारत की शाश्वत आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक

नई दिल्ली। तीर्थराज प्रयाग में महाकुंभ का आगाज हो गया। प्रयागराज में संगम पर डुबकी लगाने के लिए आज आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस पावन अवसर पर एक्स हैंडल पर लिखा, '' भारतीय मूल्यों और संस्कृति को महत्व देने वाले करोड़ों लोगों के लिए एक बहुत ही खास दिन!''उन्होंने लिखा है, '' आस्था, भक्ति और संस्कृति के पवित्र संगम में अनगिनत लोगों को एक साथ लाते हुए महाकुंभ-2025 प्रयागराज में शुरू हुआ। महाकुंभ भारत की शाश्वत आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है और आस्था और सद्भाव का जश्न मनाता है।''उल्लेखनीय है कि महाकुंभ की शुरुआत आज पौष पूर्णिमा से हुई है। बताया गया है कि सुबह आठ बजे तक लगभग 40 लाख श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। यह आंकड़ा एक करोड़ तक पहुंच सकता है। 12 किलोमीटर एरिया में बना स्नान घाट श्रद्धालुओं से भरा है। संगम बिंदु पर हर घंटे में दो लाख लोग स्नान कर रहे हैं। आज से ही श्रद्धालु 45 दिन का कल्पवास शुरू करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें