मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:48 · नई दिल्ली संस्करण

पहली नौकरी पर ₹15,000 की सौगात: पीएम मोदी वितरित करेंगे ₹2,400 करोड़

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पहली नौकरी पर ₹15,000 की सौगात: पीएम मोदी वितरित करेंगे ₹2,400 करोड़

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को विज्ञान भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत लगभग 2,400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि वितरित करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, योजना की शुरुआत से अब तक देशभर में करीब 15 लाख रोजगार अवसरों का सृजन हुआ है। इस योजना का उद्देश्य कर्मचारियों और नियोक्ताओं दोनों को औपचारिक अर्थव्यवस्था से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।

योजना के तहत पहली बार नौकरी पाने वाले कर्मचारियों को 15,000 रुपए तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है, जिससे उन्हें कार्यक्षेत्र में प्रवेश के समय आर्थिक सहायता मिल सके। वहीं, अतिरिक्त रोजगार सृजित करने वाले नियोक्ताओं को प्रत्येक नए कर्मचारी पर 3,000 रुपए प्रतिमाह तक का प्रोत्साहन दिया जाता है।

सरकार ने विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रावधान किए हैं। इस क्षेत्र के नियोक्ताओं को चार वर्षों तक प्रोत्साहन मिलेगा, जबकि अन्य क्षेत्रों के नियोक्ताओं को दो वर्षों तक यह लाभ प्रदान किया जाएगा। यह योजना रोजगार आधारित आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण औपचारिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

1 अगस्त 2025 से लागू हुई इस योजना का कुल बजट 99,446 करोड़ रुपए है। इसका लक्ष्य दो वर्षों में 3.5 करोड़ से अधिक नौकरियों का सृजन करना है। इनमें लगभग 1.92 करोड़ पहली बार कार्यबल में शामिल होने वाले युवा शामिल होंगे।

सरकार के अनुसार, प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना औपचारिक रोजगार बढ़ाने, सामाजिक सुरक्षा कवरेज को मजबूत करने और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें