मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

रायगढ़ जिला पंचायत सदस्य के लिए 81 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र किया दाखिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायगढ़ जिला पंचायत सदस्य के लिए 81 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र किया दाखिल

रायगढ़।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 हेतु लिए जा रहे नाम निर्देशन प्रक्रिया के तहत अंतिम तिथि 3 फरवरी तक की स्थिति में जिला पंचायत सदस्य के लिए कुल 81 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। जिनमें विकासखण्ड रायगढ़ से 15, पुसौर से 18, खरसिया से 12, घरघोड़ा से 2, तमनार से 9, लैलूंगा से 12 एवं धरमजयगढ़ से 13 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है।नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा आज 4 फरवरी 2025 को की जाएगी।उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में मतदान तीन चरण में संपन्न होंगे। तीनों चरणों के लिए 27 जनवरी 2025 से नाम निर्देशन पत्र की प्रक्रिया शुरू हुई थी। तीनों चरणों के लिए 3 फरवरी 2025 नाम निर्देशन प्राप्त करने की अंतिम तिथि थी। तीनों चरणों के लिए अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 6 फरवरी 2025 है, निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूचना तैयार कर प्रकाशन करना व निर्वाचक प्रतीकों का आबंटन 6 फरवरी 2025 को ही किया जाएगा। प्रथम चरण के लिए मतदान एवं मतदान केन्द्र पर की जाने वाली मतगणना 17 फरवरी 2025 और खण्ड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना 18 फरवरी 2025 को की जाएगी। द्वितीय चरण के लिए मतदान एवं मतदान केन्द्र पर की जाने वाली मतगणना 20 फरवरी 2025 और खण्ड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना 21 फरवरी 2025 को की जाएगी। तृतीय चरण के लिए मतदान एवं मतदान केन्द्र पर की जाने वाली मतगणना 23 फरवरी 2025 और खण्ड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना 24 फरवरी 2025 को की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें