मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

मलेशिया में फंसे झारखंड के 70 मजदूर, वतन वापसी की लगायी गुहार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मलेशिया में फंसे झारखंड के 70 मजदूर, वतन वापसी की लगायी गुहार

गिरिडीह। राज्य के प्रवासी मजदूरों का विदेश में फंसने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। एक बार फिर मलेशिया में झारखंड के 70 मजदूर के फंसे होने का मामला सामने आया है। मलेशिया में फंसे मजदूर झारखंड के गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो और धनबाद जिले के रहने वाले हैं। मजदूरों ने सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो शेयर कर हेमंत सोरेन सरकार से वतन वापसी की गुहार लगायी है। मजदूरों ने वीडियो में बताया है कि पिछले चार माह से कंपनी ने उनको वेतन नहीं दिया है, जिसकी वजह से उनके समक्ष आर्थिक संकट के साथ-साथ खाने-पीने की समस्या उत्पन्न हो गयी है। मजदूरों ने बताया कि कंपनी ने उनका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया है। मजदूरों ने केंद्र और राज्य सरकार से बकाया वेतन के भुगतान कराने और वतन वापसी की गुहार लगाई है।प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले सिकंदर अली ने भारत सरकार और राज्य सरकार से मलेशिया में फंसे झारखंड के 70 मजदूरों की मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि झारखंड में रोजगार की कमी के कारण आये दिन ऐसे मामले सामने आते रहते हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों के मजदूर रोजी-रोटी कमाने विदेश जाते हैं, जहां वह प्रताड़ना का शिकार होते हैं। मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए राज्य सरकार को रोजगार की व्यवस्था करने की जरुरत है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें