मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

राज्यसभा चुनाव में बिहार के 6 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, मिला सर्टिफिकेट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राज्यसभा चुनाव में बिहार के 6 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, मिला सर्टिफिकेट

राज्यसभा चुनाव में बिहार के 6 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, मिला सर्टिफिकेट

पटना। राज्यसभा में बिहार की 6 सीटों पर चुनाव के नतीजे मंगलवार को आ गए। बिहार के सभी 6 उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए। राज्यसभा के लिए बिहार से बीजेपी के दो, जेडीयू के एक, आरजेडी के दो और कांग्रेस से एक उम्मीदवार चुनाव मैदान में थ, सभी को निर्विरोध राज्यसभा का सदस्य चुन लिया गया है। बता दे की इसके पहले 14 फरवरी को एनडीए के तीनों उम्मीदवार संजय झा, भीम सिंह और धर्मशिला गुप्ता के अलावे कांग्रेस कैंडिडेट अखिलेश प्रसाद सिंह ने नामांकन किया था। वहीं 15 फरवरी को आरजेडी के दोनों प्रत्याशी मनोज झा और संजय यादव ने नामांकन किया था। 15 फरवरी ही नामांकन का अंतिम दिन था। 6 सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों के नामांकन भरने के कारण मतदान की नौबत नहीं आई। 20 फरवरी को नामांकन वापसी की अंतिम तारीख थी हालांकि किसी भी उम्मीदवार की ओर से नामांकन वापस नहीं लिया गया जिसके कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित कर सर्टिफिकेट दे दिया गया। वैसे चुनाव आयोग की तरफ से 27 फरवरी को चुनाव की तिथि निर्धारित की गई थी। 27 फरवरी को ही काउंटिंग भी होती लेकिन अब उसकी जरूरत नहीं पड़ेगी।बिहार में इस बार राज्यसभा के चुनाव में जेडीयू को एक सीट का नुकसान हो रहा है तो वहीं बीजेपी को एक सीट का लाभ मिल रहा है। अप्रैल में जिन सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है उसमें बीजेपी से सुशील कुमार मोदी, जेडीयू से वशिष्ठ नारायण सिंह और अनिल हेगड़े, आरजेडी से मनोज झा और अशफाक करीम और कांग्रेस से अखिलेश प्रसाद सिंह शामिल है। इनमें से कांग्रेस के अखिलेश सिंह और आरजेडी के मनोज झा को फिर से दोनों दलों की तरफ से मौका दिया गया है। वहीं बीजेपी ने भीम सिंह और धर्मशिला गुप्ता को और जेडीयू ने संजय झा को मौका दिया है। एनडीए उम्मीदवारों के नामांकन के समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ एनडीए के वरिष्ठ नेता पहुंचे थे। वहीं कांग्रेस के नामांकन के समय भी बिहार इकाई के कई नेता पहुंचे थे, जबकि आरजेडी उम्मीदवारों के नामांकन के समय अध्यक्ष लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी पहुंचे थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें