मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

जदयू के भोज में नहीं आए 6 विधायक-गया में नहीं पहुंचे 2 भाजपा एमएलए, राज्यसभा जा सकते हैं मांझी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जदयू के भोज में नहीं आए 6 विधायक-गया में नहीं पहुंचे 2 भाजपा एमएलए, राज्यसभा जा सकते हैं मांझी

गया में नहीं पहुंचे 2 भाजपा एमएलए, राज्यसभा जा सकते हैं मांझी

पटना। बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले कांग्रेस के बाद अब सत्ताधारी जदयू और भाजपा दोनों अपने-अपने विधायकों को एकजुट करने में जुट गई है। इसी रणनीति के तहत जदयू ने फ्लोर टेस्ट से दो दिन पहले अपने सभी विधायकों को पटना बुलाया है। बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार के आवास पर जेडीयू के विधायकों के लिए भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सीएम नीतीश कुमार भी शामिल हुए। सीएम वहां 5 मिनट रुके फिर मुस्कुराते हुए निकल गए।इस भोज में 6 विधायक नहीं पहुंचे। जिनमें डॉ. संजीव, गूंजेश्वर शाह,बीमा भारती, दिलीप राय, शालिनी मिश्रा और सुदर्शन कुमार शामिल हैं। वहीं भोज खत्म होने के बाद गोपाल मंडल श्रवण कुमार के आवास पहुंचे। दूसरी ओर बीजेपी ने भी अपने विधायकों की बाड़ेबंदी तेज कर दी है। बीजेपी के विधायक भगवान बुद्ध की शरण में पहुंच रहे हैं। गया में पार्टी का प्रशिक्षण शिविर है। 78 में से 2 विधायक नहीं पहुंचे हैं। 76 विधायक बैठक में मौजूद हैं। रविवार शाम तक पार्टी के विधायक यहीं रहेंगे। वहीं, पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को बीजेपी राज्यसभा भेज सकती है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व ने यह फैसला लिया है।इधर, पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने दावा किया है कि 12 फरवरी को बहुत रोमांचक खेला होगा।इन सब के बीच पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के आवास पर सीपीआई-एमएल के विधायक महबूब आलम उनसे मिलने पहुंचे। मांझी ने मीडिया से दूरी बना ली है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें