मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

देश ने 56 इंच के सीने वाला को प्रधानमंत्री बनाया है, ना खाएगा ना खाने देगा: डॉ मोहन यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
देश ने 56 इंच के सीने वाला को प्रधानमंत्री बनाया है, ना खाएगा ना खाने देगा: डॉ मोहन यादव

देश ने 56 इंच के सीने वाला को प्रधानमंत्री बनाया है, ना खाएगा ना खाने देगा: डॉ मोहन यादव

कहा- राम मिल गए अब कृष्ण की बारी है,केंद्र में भाजपा की सरकार आती है तो मथुरा भी अपना होगा

हजारीबाग/ कोडरमा: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने गुरुवार को झारखंड की हजारीबाग लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार मनीष जायसवाल के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने लोगों से मतदान वाले दिन कमल का बटन दबाकर यहां से मनीष जायसवाल को जिताने और नरेन्द्र मोदी को मजबूत करने की अपील की। हजारीबाग जिले के बरही में स्थित पंचमाधव आश्रम फुटबॉल मैदान में आयोजित इस जनसभा में डा. यादव ने कहा कि हजारीबाग भगवान बिरसा मुंडा की धरती है। यहां सारे बंधन तोड़कर आने की इच्छा होती है। उन्होंने मौजूदा झारखंड सरकार की तुलना हेलीकॉप्टर से की। उन्होंने कहा कि जिस तरह हेलीकॉप्टर जब ऊंचाई पर उड़ता है तो सबको अच्छा लगता है लेकिन जब वो नीचे उतरता है तो काफी धूल-मिट्टी और गंदगी उड़ती है, जिससे आंखे बंद हो जाती हैं। आप सबने जिनको वोट देकर अपने सूबे का मुख्यमंत्री बनाया, सरकार में मंत्री बनाया वो हेलीकॉप्टर में सुंदर लग रहे थे लेकिन वो आपकी आंखों में धूल झोंक रहे थे। वो आपकी आंखों के सामने आपका माल लूटकर ले जा रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने बड़े अरमानों से अपना एक-एक वोट देकर जिसकी सरकार बनाई, आज उसके मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सलाखों के पीछे हैं। जब राज्य का मुखिया और उसके मंत्री इतने भ्रष्ट होंगे तो राज्य का विकास कैसे संभव है। झारखंड राज्य खनिज सम्पदाओं से भरा पड़ा है लेकिन राज्य के सिंहासन पर बैठे भ्रष्ट लोग राज्य को लूटने में लगे हैं। राज्य में पिछड़ापन आज भी बरकरार है।

वहीं कोडरमा जिला के जयनगर प्रखंड के पिपचो मां गंगा पब्लिक स्कूल के मैदान में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के 56 इंच के सीने वाला को प्रधानमंत्री बनाया है, ना खाएगा ना खाने देगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने यहां विपक्ष के गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के कार्यकाल में देश विकास के पथ पर अग्रसर हुआ है। आने वाले दिनों में फिर से नरेन्द्र मोदी सत्ता में पहुंचेंगे तो देश को सर्वोच्च स्थान तक ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब तक सरकार की ओर से कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद विकास और सामाजिक न्याय बढ़ा है। कश्मीर में चुनाव के दौरान स्थानीय लोगों ने देश के लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट दिया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर मिल गया, अब कृष्ण मंदिर की बारी है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य सरकार ने नौकरियां को बेचने का काम किया है। सभा में कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार व केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारा है। प्रधानमंत्री देश हित में सोचकर देश के विकास में काम कर रहे हैं। धन को लूटाने का काम नहीं कर रहे हैं। आज चुनाव में पैसे का खेल खेला जा रहा है। लगता है विपक्ष के गठबंधन वाले अपना संतुलन खो चुके हैं। इसलिए मैं आपसे आग्रह है कि 20 मई को आप भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर अन्नपूर्णा देवी को विजय बनाएं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें