मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

आईपीएल में एक ही टीम के लिए सर्वाधिक मैच खेलने वाले 5 खिलाड़ी, विराट कोहली शीर्ष पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आईपीएल में एक ही टीम के लिए सर्वाधिक मैच खेलने वाले 5 खिलाड़ी, विराट कोहली शीर्ष पर

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 2008 में हुई थी। मौजूदा समय में 19वां सीजन (आईपीएल 2026) खेला जा रहा है। पिछले 18 सीजन में ऐसे कई खिलाड़ी रहे हैं जो कई टीमों के लिए खेल चुके हैं, लेकिन हम आपको ऐसे 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आईपीएल में ज्यादातर सीजन या फिर पूरे आईपीएल करियर में सिर्फ 1 ही टीम के लिए खेले हैं।

विराट कोहली: विराट कोहली 2008 से ही आरसीबी का हिस्सा हैं। आईपीएल में किसी भी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड कोहली के नाम है। 2026 में एसआरएच के खिलाफ खेले गए उद्घाटन मुकाबले तक कोहली आरसीबी के लिए कुल 268 मैच खेल चुके हैं।

एमएस धोनी: सीएसके के साथ एमएस धोनी 2008 से जुड़े हैं और 5 बार अपनी कप्तानी में टीम को चैंपियन बना चुके हैं।

2016 और 2017 में सीएसके प्रतिबंधित थी। इस वजह से धोनी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की तरफ से खेले थे। इसके अलावा पिछले 18 सीजन में 16 सीजन धोनी सीएसके की तरफ से खेले हैं। आईपीएल 2025 तक धोनी ने सीएसके के लिए कुल 248 मैच खेले हैं और एक टीम के लिए सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

रोहित शर्मा: 2008 से 2010 तक डेक्कन चार्जेस का हिस्सा रहे रोहित शर्मा 2011 से मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं।

रोहित आईपीएल 2026 में केकेआर के खिलाफ हुए मैच तक 228 मैच खेल चुके हैं। वह एक टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं।

सुनील नरेन: ऑफ स्पिनर सुनील नरेन 2012 से कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से जुड़े हुए हैं।

आईपीएल 2026 में एमआई के खिलाफ हुए मैच तक नरेन केकेआर के लिए 190 मैच खेल चुके हैं।

किरोन पोलार्ड: पोलार्ड ने 2010 से 2022 तक मुंबई इंडियंस (एमआई) के लिए 189 मैच खेले हैं। वह एक टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में पांचवें नंबर पर हैं। पोलार्ड अब आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं और एमआई के बल्लेबाजी कोच हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें