मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

होली को लेकर राज्यभर में रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,4500 अतिरिक्त बलो की हुई तैनाती

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
होली को लेकर राज्यभर में रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,4500 अतिरिक्त बलो की हुई तैनाती

होली को लेकर राज्यभर में रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,4500 अतिरिक्त बलो की हुई तैनाती

रांची: होली को लेकर राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। प्रशासन की ओर से आठ हजार 820 जवान की अतिरिक्त तैनाती की गयी है। इसमें 4500 अतिरिक्त बल और 4320 होमगार्ड के जवान शामिल है। इस बाबत पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिए हैं। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 24 जिलों में कानून-व्यवस्था के लिए जैप, आईआरबी सहित अन्य बलों की तैनाती की है। साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुख्यालय ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। आईजी अभियान ने इससे संबंधित आदेश शनिवार को जारी कर दिया है। साथ ही रांची, हजारीबाग, गिरिडीह, दुमका, जमशेदपुर में रैप की कंपनी भी तैनात रहेगी। पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की भी तैनाती की गयी है। सभी को दंगा रोधी सुरक्षा उपकरणों से लैस होकर तैनात रहने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा सभी एसएसपी और एसपी को अपने-अपने जिले में होली पर्व को लेकर विशेष सर्तकता बरतने का निर्देश दिया गया है। वहीं दूसरी ओर होली पर्व को लेकर राज्य में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए कुल 4320 होमगार्ड के जवान को सुरक्षा में लगाया गया है। रांची में 500, खूंटी में 100, लोहरदगा में 100, रामगढ़ में 100, गुमला में 200, सिमडेगा में 150, जमशेदपुर में 500, चाईबासा में 250, सरायकेला में 100, धनबाद में 300, बोकरो में 200, पलामू में 250, गढ़वा में 100, लातेहार में 100, हजारीबाग में 175,चतरा में 100, कोडरमा में 100, गिरिडीह में 75, दुमका में 200, जामताड़ा में 100, साहिबगंज में 200, पाकुड़ में 100, गोड्डा में 100 और देवघर में 220 होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें