मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

जगदलपुर में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह में 450 जवान देंगे परेड की सलामी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जगदलपुर में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह में 450 जवान देंगे परेड की सलामी

जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ तैयारियों में जुट गया है। शहर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में इस बार परेड, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न विभागों की आकर्षक प्रदर्शनी देखने को मिलेगी। कार्यक्रम की सुरक्षा से लेकर मंच व्यवस्था तक हर पहलू पर बारीकी से काम किया जा रहा है। पुलिस विभाग के अनुसार इस वर्ष समारोह में 15 टुकड़ियों के 450 से अधिक जवान अनुशासित परेड की सलामी देंगे। इनमें जिला पुलिस बल, सीआरपीएफ, एसटीएफ, होमगार्ड, एनसीसी और स्कूली कैडेट शामिल रहेंगे। इसके लिए रोजाना सुबह-शाम लालबाग में परेड का रिहर्सल चल रहा है, जहां जवान तालमेल और अनुशासन के साथ मार्च पास्ट की तैयारी कर रहे हैं।समारोह के दौरान विभिन्न शासकीय विभागों की विकास आधारित झांकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, वन विभाग, ग्रामीण विकास और आदिवासी संस्कृति से जुड़ी झांकियां प्रमुख आकर्षण रहेंगी। इसके अलावा, शहर के सैकड़ों स्कूली बच्चे देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, आदिवासी लोक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। कई विद्यालयों ने अपनी टीमों का चयन कर अभ्यास शुरू कर दिया है। विशेष रूप से बस्तर की पारंपरिक लोक कला को मंच पर प्रमुखता दी जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें