मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

नेपाल बस हादसे में 41 की मौत, वायुसेना के विमान से आज महाराष्ट्र लाए जाएंगे 24 भारतीयों के शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नेपाल बस हादसे में 41 की मौत, वायुसेना के विमान से आज महाराष्ट्र लाए जाएंगे 24 भारतीयों के शव

मुंबई। नेपाल में पोखरा से भारतीय पर्यटकों को लेकर काठमांडू लौट रही गोरखपुर की बस के मर्स्यांगदी नदी में गिर जाने से हुए हादसे में 41 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इस बस में लगभग 43 भारतीय सवार थे।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कार्यालय ने जानकारी दी है कि इस हादसे में मारे गए 24 लोगों के शव शनिवार को महाराष्ट्र वापस लाए जाएंगे।महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने कहा है कि नेपाल में बस के नदी में गिरने से 41 लोगों की मौत हो गई है। नेपाल की सेना ने कुछ लोगों को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने कहा है कि हमारे पास सटीक आंकड़ा नहीं है। हम लगातार संपर्क में हैं।बताया गया है कि यात्रियों से भरी बस शुक्रवार को पोखरा से काठमांडू लौट रही थी। बस तनहुन जिले के आइना पहारा में राजमार्ग से नदी पर पलट गई। 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य घायलों को ं हवाई मार्ग से काठमांडू लाकर त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे में हताहत अनेक लोग महाराष्ट्र के जलगांव जिले के भुसल गांव के बताए गए हैं।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे के कार्यालय ने बताया है कि 24 शवों को भारतीय वायुसेना के विमान से शनिवार को महाराष्ट्र लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हस्तक्षेप के कारण भारतीय वायु सेना के विमान की व्यवस्था हो सकी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें