मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड पुलिस सेवा के 41 डीएसपी को वेतनमान में प्रोन्नति

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड पुलिस सेवा के 41 डीएसपी को वेतनमान में प्रोन्नति

रांची। झारखंड पुलिस सेवा के 41 डीएसपी को एमएसीपी योजना का लाभ मिला है। अब इन्हें लेवल 10 के तहत वेतन मिलेगा।इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है।जारी अधिसूचना में कहा गया है कि झारखंड पुलिस सेवा के द्वितीय बैच के पदाधिकारी को एमएसीपी योजना का लाभ उनके संबंध में दायर पीएआईएल और अन्य याचिका के क्रम में सीबीआई केस को लेकर फलाफल से प्रभावित होगी। इसके अलावा जारी अधिसूचना में यह भी किया गया है कि जिन 41 डीएसपी को एमएसीपी योजना का लाभ दिया गया है, उनके संबंध में किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर एमएसीपी योजना का लाभ रद्द कर दिया जाएगा और उन्हें भुगतान की गई राशि की प्रतिपूर्ति कर ली जाएगी।वेतन लाभ पाने वाले अधिकारियों में शिवेंद्र, राधा प्रेम किशोर, मुकेश कुमार महतो, मजरूल होदा, अविनाश कुमार, विनोद कुमार महतो, शशि प्रकाश, अजय कुमार द्वितीय, सतीश चंद्र झा, पुरुषोत्तम कुमार सिंह, कुमार वेंकटेश्वर रमन, संदीप कुमार गुप्ता, विकास चंद्र श्रीवास्तव, सुमित कुमार, राजा मित्रा, राजकिशोर, अजीत कुमार विमल, ज्ञान रंजन, कौशर अली, अमर पांडे, अभिषेक कुमार, संजय कुमार प्रथम, संजीव कुमार बेसरा, अजय केरकेट्टा, विनोद रवानी, जीतवाहन उरांव, अशोक कुमार सिंह प्रथम, मुजीबुर रहमान, भूपेन्द्र रावत, आनंद ज्योति मिंज, तौकीर आलम, समीर कुमार सवैया, श्रद्धा केरकेट्टा, पूनम मिंज, अमित कच्छप, संदीप भगत, प्रदीप पॉल कच्छप, प्रकाश सोय, आशीष कुमार महली, अरविंद कुमार बिन्हा और नवनीत एंथोनी हेंब्रम शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें