मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

जांजगीर चांपा : अर्जुनी गांव में जुआ खेलते चार आरोपित गिरफ्तार, 2400 रुपये और ताश पत्ती जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जांजगीर चांपा : अर्जुनी गांव में जुआ खेलते चार आरोपित गिरफ्तार, 2400 रुपये और ताश पत्ती जब्त

जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अर्जुनी में जुआ खेल रहे चार लोगों को आज बुधवार को पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर गिरफ्तार किया है। आरोपिताें के कब्जे से नगद राशि और ताश पत्ती बरामद की गई है। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जिले में जुआ और सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार की टीम ने ग्राम अर्जुनी में सूचना के आधार पर रेड कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान मौके पर जुआ खेल रहे चार लोगों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 2400 रुपये नगद और ताश पत्ती जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपिताें में जेम्स ओंकार (26 वर्ष), पंकज कुमार (25 वर्ष), प्रयाग कुमार (21 वर्ष) और शैलेश कुमार भार्गव (30 वर्ष) सभी निवासी अर्जुनी थाना अकलतरा शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपिताें के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अकलतरा भास्कर शर्मा, एएसआई राजेंद्र सिंह क्षत्रिय, पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी कोटमीसोनार तथा स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें