मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन, दो विधेयक होंगे पेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन, दो विधेयक होंगे पेश

पटना। बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन प्रश्न काल में सदस्यों की ओर से कई विभागों के प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि दूसरे हाफ में सरकार की ओर से खेल विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक- 2024 और बिहार सरकारी परिसर आवंटन किराया वसूली और बेदखली संशोधन विधेयक -2024 पेश होगा। विधानसभा की कार्यवाही प्रश्न काल से शुरू होगी। प्रश्न काल में ग्रामीण कार्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, जल संसाधन विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग और श्रम संसाधन विभाग से संबंधित प्रश्न ले जाएंगे। उसके बाद शून्य काल होगा और फिर ध्यानाकर्षण में भी सरकार सदस्यों के प्रश्नों का विस्तृत उत्तर देगी।दूसरे हाफ में सरकार की ओर से दो विधेयक पेश किए जाएंगे। बिहार सरकारी परिसर के आवंटन, किराया, वसूली और बेदखली से संबंधित संशोधन विधेयक-2024 पेश होगा। भवन निर्माण विभाग की ओर से इसे पेश किया जाएगा।बीते दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस का सरकारी आवास लेने पर काफी विवाद हुआ था। पहले भी सरकारी आवास को लेकर विवाद हो चुका है और उसी को ध्यान में रखकर सरकार के तरफ से संभवत यह विधेयक लाया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि पांच दिनों के छोटे से शीतकालीन सत्र में मंगलवार को विधानसभा में विपक्षी सदस्यों ने संविधान दिवस के अवसर पर 65 प्रतिशत आरक्षण को लेकर हंगामा किया था। हालांकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रश्न काल चलने दिया और सरकार से सहयोग करने की बात भी कहीं लेकिन विपक्षी सदस्यों की तरफ से स्मार्ट मीटर और 65 आरक्षण को लेकर विधानसभा पोर्टिको में जमकर नारेबाजी भी की गई और सदन का वाक आउट भी किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें