मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ के बस्तर में सक्रिय 33 लाख के इनामी नक्सली दंपति ने किया आत्मसमर्पण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ के बस्तर में सक्रिय 33 लाख के इनामी नक्सली दंपति ने किया आत्मसमर्पण

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में सक्रिय दंडकरण स्पेशल जोनल कमेटी और तेलंगाना स्टेट कमेटी के सदस्य नक्सली दंपति लच्छन्ना उर्फ गोपन्ना इनामी 25 लाख ने अपनी पत्नी अंकुबाई उर्फ अनितक्का ईनामी 8 लाख ने तेलंगाना के रामागुंडम में पुलिस कमिश्नर के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। दाेनाे नक्सली दंपति पिछले लगभग 22-23 वर्षाे से अलग-अलग इलाकों में सक्रिय थे।पुलिस के अनुसार नक्सली लच्छन्ना को वर्ष 2023 में डीकेएसजेडसीएम कैडर की जिम्मेदारी मिली थी। इससे पहले वह वर्ष 2007 में उत्तर बस्तर डीव्हीसी टेक्निकल डिपार्टमेंट का इंचार्ज था। इसकी पत्नी नक्सली अनितक्का तेलंगाना के सिरपुर दलम में काम कर चुकी है, वर्ष 2002 में एसीएम के रूप में संगठन में पदोन्नति हुई थी। वर्ष 2007 में अनितक्का को टेक्निकल डिपार्टमेंट में भेजा गया था। वर्तमान में उत्तर बस्तर के डीव्हीसी के टेक्निकल डिपार्टमेंट में डीव्हीसीएम के पद में सक्रिय थी।इन दोनों नक्सली दंपति के आत्मसमर्पण से सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। लंबे समय से वांछित रहे इन वरिष्ठ कैडर के नक्सलियों का समर्पण बस्तर और तेलंगाना में नक्सल नेटवर्क पर बड़ा असर डाल सकता है। दाेनाे आत्मसमर्पित नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में लंबे अरसे तक काम किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें