मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:45 · नई दिल्ली संस्करण

31 जनवरी से 9 फरवरी तक चलेगा संसद का सत्र,1 फरवरी को आएगा बजट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
31 जनवरी से 9 फरवरी तक चलेगा संसद का सत्र,1 फरवरी को आएगा बजट

नई दिल्ली । 17वीं

लोकसभा का आखिरी

सत्र 31 जनवरी से शुरु

होगा और 9 फरवरी

तक चलेगा। सत्र

की शुरुआत राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण

से होगी। राष्ट्रपति

दोनों सदनों-लोक

सभा और राज्य

सभा की संयुक्त

बैठक को संबोधित

करेंगी। 31 जनवरी को ही

सरकार संसद में

आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश

करेगी। बजट सत्र

के दूसरे दिन,

1 फरवरी को केंद्रीय

वित्त मंत्री निर्मला

सीतारमण अंतरिम केंद्रीय बजट

पेश करेंगी। यह

मोदी सरकार के

दूसरे कार्यकाल का

अंतिम बजट होगा

और इसके बाद

सरकार को जनादेश

लेने के लिए

लोकसभा चुनाव के मैदान

में उतरना है,

इसलिए, यह बताया

जा रहा है

कि इस अंतरिम

बजट में मोदी

सरकार महिलाओं, किसानों,

युवाओं और देश

के गरीबों के

लिए कुछ महत्वपूर्ण

योजनाओं की घोषणा

कर सकती है

अथवा पहले से

चलाई जा रही

योजनाओं की राशि

में बढ़ोतरी का

भी ऐलान कर

सकती है।

बताया जा रहा

है कि सरकार

किसानों को दी

जा रही प्रधानमंत्री

किसान सम्मान निधि

की राशि को

बढ़ाने की घोषणा

सहित कई बड़े

ऐलान भी अंतरिम

बजट में कर

सकती है। मोदी

सरकार के दूसरे

कार्यकाल के इस

अंतिम बजट, जिसे

अंतरिम केंद्रीय बजट कहा

जाएगा, में सरकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के

निर्देशानुसार उनकी प्रिय

चार जातियों, गरीबों,

किसानों, महिलाओं और युवाओं,

पर खास फोकस

करेगी। इस अंतरिम

बजट को ज्ञान

अर्थात जी.वाई.ए.एन.

फॉर्मूला के तहत

तैयार किया जा

रहा है। भाजपा

के लिए इस

ज्ञान यानी जी.वाई.ए.एन.फॉर्मूले

का अर्थ है

- गरीब, युवा, अन्नदाता (किसान

) और नारी ( महिला)। केंद्रीय

संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद

जोशी ने वर्तमान

लोकसभा के आखिरी

सत्र को लेकर

आधिकारिक रूप से

जानकारी देते हुए

यह बताया है

कि सत्रहवीं लोकसभा

का आखिरी सत्र

31 जनवरी से 9 फरवरी

तक चलेगा। उन्होंने

बताया कि सत्र

के दौरान संसद

में राष्ट्रपति का

अभिभाषण होगा और

1 फरवरी को वित्त

मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम

केंद्रीय बजट पेश

करेंगी। जोशी ने

संसद के आगामी

सत्र की तारीखों

और एजेंडे को

लेकर आधिकारिक तौर

पर जानकारी देते

हुए शुक्रवार को

अंतरिम बजट सत्र

2024 के हैशटैग के साथ

एक्स पर पोस्ट

कर बताया, सत्रहवीं

लोकसभा का आखिरी

सत्र 31 जनवरी से 9 फरवरी

तक चलेगा। संसद

में राष्ट्रपति के

अभिभाषण से सत्र

शुरू होगा। 1 फरवरी

को वित्त मंत्री

निर्मला सीतारमण अंतरिम केंद्रीय

बजट पेश करेंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें