मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

मिड डे मील खाने के बाद 30 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मिड डे मील खाने के बाद 30 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी

पटना। बिहार में सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में गुरुवार को मिड डे मील की खिचड़ी खाने के बाद 30 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गई है। एक के बाद एक बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस के मुताबिक हर दिन की तरह स्कूल में पहली पाली की पढाई के बाद बच्चों के बीच मध्याह्न भोजन परोसा गया। मध्याह्न भोजन में खिचड़ी बनाई गई थी। खिचड़ी खाने के बाद एक के बाद एक कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। एक साथ 30 से अधिक बच्चों को उल्टी और चक्कर आने के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में बच्चों के परिजन भी स्कूल पहुंचे। बाद में सभी बीमार बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज हो रहा है।इस घटना को लेकर बच्चों के अभिभावकों में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ गुस्सा देखा जा रहा है। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। सारण के सिविल सर्जन डॉ. सागर दुलाल सिन्हा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। मध्याह्न भोजन की खिचड़ी में छिपकली गिरने की बात सामने आ रही है। फिलहाल सभी बच्चों का इलाज किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें