मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के बक्सर में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या, 2 लोग गंभीर रूप से घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार के बक्सर में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या, 2 लोग गंभीर रूप से घायल

पटना। बिहार में बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में शनिवार सुबह आपसी विवाद में एक ही परिवार के 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को पहले कोचस स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया है। घायल मंटू सिंह के पेट और पैर में गोली लगी है, जबकि पुंज सिंह यादव के पेट में गोली लगी है। मृतकों की पहचान विनोद सिंह यादव, सुनील सिंह यादव और वीरेंद्र सिंह यादव के रूप में की गई है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।दरअसल, शुक्रवार को अहियापुर निवासी विनोद यादव और सुनील यादव का गिट्टी-बालू बेचने को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हुआ था। जिसे लेकर शनिवार की सुबह हथियारबंद लोगों ने उनके परिवार के लोगों को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। वारदात के वक्त ये लोग जब नहर के किनारे टहल रहे थे। उसी दौरान दूसरे गुट के लोगों से लड़ाई हुई और फिर उन्होंने फायरिंग कर दी।घटना से आहत परिजनों एवं ग्रामीणों ने चौसा कोचस मुख्य पथ को जलहरा बाजार के समीप जाम कर दिया। जलहरा कौवा खोंच मुख्य पथ पर भी गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। घटनास्थल पर पहुंचे थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने शांति व्यवस्था बनाने का प्रयास किया, लेकिन उग्र परिजन नहीं माने। पुलिस और प्रशासन के अला-अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। जिले के पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य और पुलिस उपाधिक्षक धीरज कुमार परिजनों को समझाने-बुझाने में जुटे हैं। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें