तीन आईपीएस का हुआ तबादला, बदले गये बोकारो एसपी

तीन आईपीएस का हुआ तबादला, बदले गये बोकारो एसपी
रांची : राज्य सरकार ने तीन आईपीएस का तबादला किया है। प्रिया दुबे को जैप एडीजी बनाया गया है। वहीं बोकारो एसपी के पद पर पदस्थापित प्रियदर्शी आलोक को एसटीएफ एसपी बनाया गया है। पूज्य प्रकाश को बोकारो एसपी बनाया गया है, लातेहार एसपी अंजनी अंजन अपने पद पर बने रहेंगे और पीयूष पांडे को रांची ग्रामीण एसपी के पद पर स्थापित किया गया है।





