मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

दूसरा वनडे: प्रतीका रावल और हरमनप्रीत कौर का अर्धशतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 252 रन का लक्ष्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दूसरा वनडे: प्रतीका रावल और हरमनप्रीत कौर का अर्धशतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 252 रन का लक्ष्य

होबार्ट। ऑस्ट्रेलिया और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला निंजा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए हैं।

भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही थी। प्रतीका रावल और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी की थी। मंधाना 37 गेंद पर 4 चौकों की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुईं। जेमिमा रोड्रिग्स भी मात्र 11 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद तीसरे विकेट के रूप में प्रतीका 52 और चौथे विकेट के रूप में दीप्ति शर्मा 1 रन बनाकर आउट हो गईं।

103 रन पर 4 विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसी भारतीय टीम को कप्तान हरमनप्रीत कौर ने संभाला और छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम का स्कोर 9 विकेट पर 251 तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। हरमन आठवें विकेट के रूप में आउट हुईं। दाएं हाथ की इस अनुभवी बल्लेबाज ने 70 गेंदों पर 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 54 रन की पारी खेली।

अमनजोत कौर ने 13, ऋचा घोष ने 22, काश्वी गौतम ने 25 और क्रांति गौड़ ने 19 रन की पारी खेली। अपना डेब्यू कर रही वैष्णवी शर्मा 5 गेंदों पर 10 रन बनाकर नाबाद रहीं।

ऑस्ट्रेलिया के लिए एश्ले गार्डनर और अलाना किंग ने शानदार गेंदबाजी की। गार्डनर ने 10 ओवर में 39 रन देकर 2 और अलाना किंग ने 10 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट लिए।

एनाबेल सदरलैंड ने भी 7 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट लिए। मेगन स्कट और निकोला कैरी को 1-1 विकेट मिला।

भारतीय टीम सीरीज का पहला मुकाबला हार चुकी है। इस मैच को जीतकर टीम के पास सीरीज में बराबरी का मौका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें