मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

कोरबा : सरस्वती साइकिल योजना के तहत 26 बालिकाओं को मिली निशुल्क साइकिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कोरबा : सरस्वती साइकिल योजना के तहत 26 बालिकाओं को मिली निशुल्क साइकिल

कोरबा। कोरबा के 15 ब्लॉक स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) में शनिवार को सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कुल 26 साइकिल का वितरण किया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा और आत्मनिर्भरता ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। सरकार द्वारा संचालित सरस्वती साइकिल योजना बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल है, जिससे उन्हें स्कूल आने-जाने में सुविधा मिलती है और पढ़ाई के प्रति उनका उत्साह बढ़ता है।इस अवसर पर शाला अध्यक्ष रामकिशोर यादव, पार्षद रामकुमार साहू, सदस्य चंद्रहास यादव, पालक प्रतिनिधि संतोष केवट, सदस्य शेखर तिवारी, राजेश राठौर, राजेश मिश्रा, अशोक लाल, फूलचंद कुलदीप और छबील पांडे सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। विद्यालय की प्राचार्य प्रभा सिंह के साथ ही शिक्षिकाएं किरण दुबे, सपना द्विवेदी, ममता गवेल, वंदना सोनी और आकांक्षा भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। साइकिल पाकर बालिकाओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने सरकार की इस योजना की सराहना करते हुए इसे बालिका शिक्षा के लिए मील का पत्थर बताया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें