मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

रामानुजगंज में 22 हाथियों का डेरा, जंगलों में बढ़ी हलचल, ग्रामीणों को अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रामानुजगंज में 22 हाथियों का डेरा, जंगलों में बढ़ी हलचल, ग्रामीणों को अलर्ट

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज में इन दिनों 22 हाथियों का बड़ा दल सक्रिय है, जिससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग लगातार निगरानी में जुटा है और लोगों को सतर्क रहने की सख्त हिदायत दी गई है।बलरामपुर जिले के रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज अंतर्गत पिछले कई दिनों से 22 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इस झुंड में 10 मादा, 7 नर और 5 शावक शामिल हैं, जो जंगल क्षेत्र में लगातार मूवमेंट कर रहे हैं।वन विभाग के विजयनगर सर्कल प्रभारी दयाशंकर सिंह के अनुसार, हाथियों का यह दल उत्तरी विजयनगर के कंपार्टमेंट पी-3487 के जंगलों में सक्रिय है। विभाग की टीम द्वारा लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।वन विभाग ने आसपास के गांवों के लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की सलाह दी जा रही है। साथ ही गांव-गांव में मुनादी कराकर लोगों को हाथियों की मौजूदगी की जानकारी दी जा रही है।महुआ बीनने के दौरान बढ़ता खतराइस समय महुआ सीजन होने के कारण ग्रामीण बड़ी संख्या में जंगलों की ओर रुख करते हैं, जिससे हादसों की आशंका बढ़ जाती है। बीते एक सप्ताह पहले ही रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज के चीनिया क्षेत्र में महुआ चुनने गई एक लड़की पर हाथियों के इसी दल ने हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।उल्लेखनीय है कि, लगातार बढ़ती हाथियों की गतिविधि को देखते हुए प्रशासन और वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है, लेकिन जनसहभागिता और सतर्कता ही ऐसे हादसों को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें