मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

कौशल विकास मिशन के रोजगार मेले में 210 युवाओं को मिला रोजगार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

प्रयागराज,

30 जनवरी । उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना कौशल विकास

मिशन के अंतर्गत मंगलवार को कुल 210 अभ्यर्थियों का विभिन्न कम्पनियों

द्वारा चयन किया गया। इसमें 375 युवाओं ने प्रतिभाग किया था।

दीनदयाल

उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के

तत्वावधान में एस.एस कॉन्वेंट हाईस्कूल समिति, प्रशिक्षण केन्द्र विजयनगर

हवेलिया झूंसी में विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसका

उद्घाटन मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने किया। इस मेले में 20

प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा विभिन्न प्रकार रिक्तियों के सापेक्ष युवाओं

का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया गया। महापौर ने सभी चयनितों को बधाई

एवं शुभकामनाएं दीं।

मेले में विकास खण्ड के 375 युवाओं ने प्रतिभाग

किया और 210 युवाओं का विभिन्न कम्पनी में चयन किया गया। इस अवसर पर जिला

समन्वयक एस.के. श्रीवास्तव, डॉ आलोक श्रीवास्तव, जिला कौशल प्रबन्धक अभिषेक

शुक्ला, जिला कौशल प्रबन्धक अरविन्द चौरसिया, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक

डीडीयू-जीकेवाई सुभाष सिंह सहित विभिन्न प्रतिष्ठित कम्पनियों के

प्रतिनिधिगण व कौशल प्रशिक्षण केन्द्रों के केन्द्र प्रबन्धक उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें