मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:39 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागू होने के एक सप्ताह के भीतर 21 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की वस्तुएं जब्त की गईं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागू होने के एक सप्ताह के भीतर 21 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की वस्तुएं जब्त की गईं

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव की घोषणा के एक सप्ताह के भीतर 21 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और शराब सहित अन्य वस्तुएं जब्त की गईं। दिल्ली में सात जनवरी से आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान होना है, जिसके नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर एलिस वाज (सीईओ) ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनाव से पहले विभिन्न विभागों ने 21 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और शराब जैसी अन्य वस्तुएं जब्त की हैं।उन्होंने बताया कि पूर्वी दिल्ली में सबसे अधिक 6.83 करोड़ रुपये मूल्य की वस्तुएं जब्त की गई हैं। दूसरे स्थान पर सेंट्रल दिल्ली है, जहां 6.81 करोड़ रुपये मूल्य की जब्त वस्तुएं हैं, जबकि नई दिल्ली क्षेत्र में सबसे कम 3.9 लाख रुपये मूल्य की वस्तुएं जब्त की गई हैं।राजधानी में कुल मिलाकर 21.89 करोड़ रुपये की वस्तुएं जब्त की गई हैं। इसमें 9.8 करोड़ रुपये नकद, 6.1 करोड़ रुपये की कीमती धातुएं, 5.05 करोड़ रुपये की ड्रग्स, 47 लाख रुपये से अधिक मूल्य की फ्रीबी और 45 लाख रुपये से अधिक मूल्य की शराब शामिल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें