मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

हमले के 2 हफ्ते बाद दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने भारी सुरक्षा के बीच 'जन सुनवाई' की

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हमले के 2 हफ्ते बाद दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने भारी सुरक्षा के बीच 'जन सुनवाई' की

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने कैंप कार्यालय में 'जन सुनवाई' कार्यक्रम फिर से शुरू कर दिया है। 20 अगस्त को हुए हमले के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री का यह पहला 'जन सुनवाई' कार्यक्रम रहा। इस बार 'जन सुनवाई' कार्यक्रम में कई चीजों में बदलाव नजर आया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस बार सामने मेज रखकर 'जन सुनवाई' की। हमले से पहले वे लोगों के पास जाकर शिकायतें सुनती थीं। इस बार सामने मेज रखी गई है। कार्यक्रम में लोग एक-एक करके उनके पास आकर अपने आवेदन जमा कर रहे थे।

इसके अलावा, 'जन सुनवाई' कार्यक्रम में भारी सुरक्षा देखी गई। कुछ सुरक्षाकर्मी मुख्यमंत्री के आसपास खड़े रहे, जबकि कुछ सुरक्षाकर्मी फरियादियों के पास खड़े होकर व्यवस्था संभालते नजर आए। सुरक्षा उपायों में पुलिसकर्मियों की ओर से मेटल डिटेक्टर से लोगों की तलाशी लेना और सीसीटीवी कैमरों से कार्यक्रम की निगरानी करना शामिल था।

कार्यक्रम सुबह 8 बजे शुरू हुआ, जिसमें राजधानी के अलग-अलग हिस्सों से आए लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी शिकायतें रखीं और उनसे मदद मांगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से 'जन सुनवाई', जिसमें वह लोगों से मिलती थीं, उनकी शिकायतों का निवारण करती थीं, अपने कैंप कार्यालय में उनकी मदद करती थीं, 20 अगस्त को हुए हमले के बाद बाधित हो गई थी। 'जन सुनवाई' के दौरान राजेश खिमजी नामक व्यक्ति ने उन पर हमला किया था।

कार्यक्रम के दौरान राजेश खिमजी ने कथित तौर पर सीएम रेखा गुप्ता को कुछ कागज दिए, और फिर अचानक हमला बोल दिया। राजेश खिमजी ने कथित तौर पर मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारा। इस हमले में वे जमीन पर भी गिर गई थीं। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों और जनता ने समय रहते आरोपी को काबू कर लिया। हमले के बाद रेखा गुप्ता ने स्पष्ट कर दिया था कि 'जन सुनवाई' जारी रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें