बीजेपी ने दो-दो डिप्टी सीएम बनाएं हैं, एक अनाप-शनाप बोलता है और दूसरा बड़बोला है : तेजस्वी

बीजेपी ने दो-दो डिप्टी सीएम बनाएं हैं, एक अनाप-शनाप बोलता है और दूसरा बड़बोला है : तेजस्वी
पटना। गांधी मैदान में आयोजित महागठबंधन की जन विश्वास रैली में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में बीजेपी ने जिन दो लोगों को डिप्टी सीएम बनाया है, दोनों एक से बढ़कर एक हैं।जन विश्वास रैली को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी के लोगों ने बिहार में दो दो उपमुख्यमंत्री बनाया है। एक अनाप-शनाप बोलता है और दूसरा बड़बोला है। ये जो बड़बोले उपमुख्यमंत्री को बनाया है वह 14 साल से चुनाव नहीं लड़े हैं और आखिरी बार लड़े भी हैं तो आरजेडी से लड़े हैं और जीते हैं। हमारे चाचा तो पलटी मारते ही हैं लेकिन सम्राट चौधरी भी कम नहीं हैं पांच पांच पार्टी बदल चुके हैं।





