मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ में 220 में से 198 प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा पाए

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर,। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीट पर चुनाव मैदान में उतरे 220

में से 198 प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा पाए ।राज्य में मुख्य मुकाबला

भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच ही रहा।

लोकसभा 2024

के चुनाव में राज्य में 220 उम्मीदवारों में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और

बहुजन पार्टी सहित कुल कुल 220 प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) के उम्मीदवार श्याम सिंह मरकाम (कोरबा

सीट) और एलएस उदय सिंह (सरगुजा सीट) ने अपनी-अपनी सीट पर तीसरा स्थान हासिल

किया लेकिन अपनी जमानत नहीं बचा पाए। श्याम सिंह मरकाम को 48587 मत मिले

हैं। जबकि एलएस उदय सिंह को 15651 मत मिले ।

बहुजन समाज

पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार इनोसेंट कुजूर (रायगढ़ सीट), अश्विनी रजक

(बिलासपुर), दिलीप रामटेके (दुर्ग), ममता रानी साहू (रायपुर), डॉ रोहित

डहरिया (जांजगीर-चांपा) और तिलकराम मरकाम (कांकेर) अपनी-अपनी सीटों पर

तीसरे स्थान पर रहे, लेकिन उनकी जमानत जब्त हो गई।

राज्य में 72.8

प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था। चुनाव आयोग के अनुसार, किसी उम्मीदवार

को अपनी जमानत बचाने के लिए निर्वाचन क्षेत्र में डाले गए कुल वोटों का कम

से कम छठा हिस्सा प्राप्त करना होता है। सामान्य (ओबीसी सहित) श्रेणी के

लिए 25 हजार रुपये और अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के

लिए जमानत राशि 12,500 रुपये है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें