मुख्यमंत्री करेंगे इटखोरी महोत्सव का 19 को उद्घाटन

चतरा। मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन 19 फरवरी काे राजकीय ईटखोरी महोत्सव का उदघाटन करेंगे। यह जानकारी मंगलवार काेउपायुक्त रमेश घोलप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि राजकीय ईटखोरी महोत्सव के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। स्थानीय कलाकारों, राज्य स्तर के कलाकार एवं बॉलीवुड कलाकारों का चयन प्रक्रिया पूर्ण कर लिया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद, जिला खेल पदाधिकारी तुषार रॉय सहित अन्य उपस्थित थे





