मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा के 18 विधायकों का निलंबन झारखंड के लिया काला अध्याय: संजय सेठ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भाजपा के 18 विधायकों का निलंबन झारखंड के लिया काला अध्याय: संजय सेठ

भाजपा के 18 विधायकों का निलंबन झारखंड के लिया काला अध्याय: संजय सेठ

रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि भाजपा के 18 विधायकों का निलंबन झारखंड के लिया काला अध्याय है। यह झारखंड के लोकतांत्रिक इतिहास का काला दिन है। विधानसभा सत्र के दौरान जब झारखंड भाजपा के विधायक सरकार की नीतियों, रोजगार, अपराध, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे थे तो सदन की बिजली काट दी गई, अंधेरा कर दिया गया। और गुरुवार को 18 विधायक को निलंबन कर दिया गया। झारखंड सरकार तानाशाही के बल पर सरकार चलाना चाहती है।

झारखंड के हेमंत सोरेन की सरकार को शर्म करनी चाहिए। ये सरकार वादा खिलाफी की सरकार है, झूठी सरकार है।

सेठ ने गुरुवार को कहा कि असम के मुख्यमंत्री को पाकुड़ के द़ौरे पर जाने से रोकने की भी तीव्र निंदा की है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने जिस तरह झारखंड के युवाओं को ठगने का काम किया है। पांच लाख नौकरी देने का वादा नौकरी नहीं तो पांच हजार प्रति माह बेरोजगारी भत्ता, खटा खटा एक लाख रुपये खाते में देने के वादे का क्या हुआ। इन सभी मुद्दों पर सरकार विफल रही है। इन पांच सालों में एक भी युवाओं को सरकार ने नौकरी नहीं दिया, ना ही बेरोजगारी भत्ता दिया है। आज जब विपक्ष सवाल खड़े कर रही है तो सरकार इसे भाग रही है। पारा शिक्षक हो, या सहायक पुलिसकर्मी, चाहे छात्र आज अपने मांगों को लेकर धरना पर बैठे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें