मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

इतिहास के पन्नों में 17 जनवरीः इसलिए खास है संयुक्त राष्ट्र की प्रमुख इकाई सुरक्षा परिषद

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
इतिहास के पन्नों में 17 जनवरीः इसलिए खास है संयुक्त राष्ट्र की प्रमुख इकाई सुरक्षा परिषद

देश-दुनिया

के इतिहास में 17 जनवरी की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख

दुनिया में शांति और सुरक्षा की संरक्षक मानी जाने वाली सर्वोच्च संस्था

संयुक्त राष्ट्र की प्रमुख इकाई सुरक्षा परिषद के लिए खास है। सुरक्षा

परिषद की पहली बैठक 17 जनवरी, 1946 को हुई। इसी के साथ यह बैठक इतिहास का

हिस्सा बना गई। सुरक्षा परिषद संयुक्त राष्ट्र के छह प्रमुख अंगों में से

एक है। विश्व में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सुरक्षा परिषद के पास

अहम कदम उठाने और दंड देने के अधिकार हैं। संयुक्त राष्ट्र के नए सदस्य

बनाने का अधिकार भी इसी को है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1595ः फ्रांस के राजा हेनरी चतुर्थ ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1852ः ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल की स्वतंत्रता को मान्यता दी।

1601ः मुगल बादशाह अकबर ने असीरगढ़ के अभेद्य किले में प्रवेश किया।

1941ः सुभाषचन्द्र बोस ब्रिटिश हुकूमत को गच्चा देकर कलकत्ता से जर्मनी के लिए रवाना हुए।

1946ः संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की पहली बैठक।

1948ः नीदरलैंड और इंडोनेशिया संघर्ष विराम पर सहमत।

1987ः टाटा फुटबॉल अकादमी की शुरुआत।

1989ः कर्नल जेके बजाज उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले भारतीय।

1995ः जापान में 7.2 तीव्रता का भूकंप। 5,372 लोगों की मौत।

2007ः आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर माइकल बेवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया।

009ः भारतीय ओलम्पिक संघ के महासचिव रणधीर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

2010ः नाइजीरिया में मुसलमानों और ईसाइयों के बीच हिंसा। 200 से अधिक लोगों की मौत।

2011ः वियतनाम की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के 1400 सदस्य एक नए नेता को वोट देने के लिए एकत्र हुए।

2011ः उत्तरी और मध्य जापान में बुलेट ट्रेन के हजारों यात्री कंप्यूटर गड़बड़ होने के कारण प्रभावित हुए।

2013ः इराक में सिलसिलेवार बम धमाकों में 33 लोगों की मौत।

2013ः

जापान ने परमाणु संयंत्र को वापस चालू करने के लिए फुकुशिमा दाइची परमाणु

ऊर्जा संयंत्र की साइट के निकट दुनिया का सबसे बड़ा अपतटीय पवन फार्म बनाने

की घोषणा की।

2013ःआईओसी ने लांस आर्मस्ट्रांग को उतारने के बाद 2000 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक से साइकिल चालक का कांस्य पदक वापस लिया।

2014ः अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने फोन सर्विलांस में सुधार करने की घोषणा की।

2020ः

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी से

एरियन-5 प्रक्षेपण यान के माध्यम से संचार उपग्रह जीसैट-30 को प्रक्षेपित

किया।

2020ः केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आतंकवाद, नक्सली

हिंसा या सांप्रदायिक दंगा पीड़ितों को सरकारी सहायता पाने के लिए 'आधार'

को अनिवार्य किया।

जन्म

1905ः भारतीय गणितज्ञ डी. आर. कापरेकर।

1917ः दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और बाद में सक्रिय राजनीति में आकर सफलता हासिल करने वाले एमजी रामचन्द्रन।

1918ः प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक कमाल अमरोही।

1923ः हिन्दी साहित्यकार रांगेय राघव।

1945ः हिन्दी फिल्मों के गीतकार एवं पटकथा लेखक जावेद अख्तर।

निधन

2010ः पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बस

2022ः प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य कलाकार बिरजू महाराज।

1930ः भारतीय गायिका और नर्तकी गौहर जान।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें