मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

जशपुर: दो ट्रकों से 160 क्विंटल अवैध धान जब्त, कीमत करीब 3.68 लाख

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जशपुर: दो ट्रकों से 160 क्विंटल अवैध धान जब्त, कीमत करीब 3.68 लाख

जशपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीद सीजन के दौरान सरहदी राज्यों से अवैध रूप से धान लाकर खपाने की कोशिशों पर जशपुर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में चौकी आरा क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड से लाए जा रहे दो ट्रकों को पकड़कर 400 बोरियों में भरा 160 क्विंटल धान जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब तीन लाख 68 हजार रुपये बताई जा रही है। जब्त धान और ट्रकों को आगे की कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को सौंप दिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 5 बजे चौकी आरा पुलिस पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम केतार के पास दो संदिग्ध ट्रकों में भारी मात्रा में धान लोड कर लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर ट्रक क्रमांक सीजी 04 एनडब्ल्यू 7035 और सीजी 10 बीपी 8723 को रोककर जांच की। तलाशी लेने पर दोनों ट्रकों में 200-200 बोरियों में कुल 160 क्विंटल धान लोड मिला।पुलिस पूछताछ में ट्रक क्रमांक सीजी 04 एनडब्ल्यू 7035 के चालक ने अपना नाम लोमन साहू (40 वर्ष), निवासी नहरडीह, जिला धमतरी और दूसरे ट्रक के चालक ने चंद्र प्रकाश सोनवानी (40 वर्ष), निवासी कोहरोदा, मस्तूरी जिला बिलासपुर बताया। दोनों चालकों ने स्वीकार किया कि वे धान झारखंड राज्य से लोड कर जशपुर ला रहे थे। जब पुलिस ने धान परिवहन और मंडी टोकन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, तो वे कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। संदेह के आधार पर पुलिस ने दोनों ट्रकों से धान जब्त कर जिला प्रशासन को सौंप दिया।बताया गया कि अवैध धान परिवहन के खिलाफ जशपुर पुलिस अब तक 7 ट्रक, 22 पिकअप और 3 ट्रैक्टर से कुल 1,960 क्विंटल धान पकड़ चुकी है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी आरा सहायक उप निरीक्षक चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक विदवा सागर पैंकरा और आरक्षक बेलसाजर कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने कहा कि सरहदी राज्यों से अवैध धान परिवहन पर जशपुर पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है। आरा क्षेत्र में दो ट्रकों को अवैध धान परिवहन करते पकड़ा गया है और आगे भी ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें