मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:54 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर : पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर 160 बोरी गुटखा और 300 बोरी तंबाखू किया जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायपुर : पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर 160 बोरी गुटखा और 300 बोरी तंबाखू किया जब्त

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध रूप से गुटखा भंडारण पर पुलिस ने खमतराई क्षेत्र में की गई छापामार कार्रवाई में 160 बोरी सितार गुटखा और 300 बोरी तंबाखू जब्त किया है, जिसकी कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है। राजधानी में इस बड़ी कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।रायपुर नार्थ डीसीपी मयंक गुर्जर ने गुरुवार काे बताया कि खमतराई इलाके में लंबे समय से अवैध रूप से गुटखा का भंडारण किया जा रहा था। दामों में बढ़ोतरी के बीच कालाबाजारी की आशंका पर पुलिस ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके से 160 बोरी सितार गुटखा और 300 बोरी तंबाखू बरामद की गई। स्थानीय पुलिस और फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं। जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।मयंक गुर्जर ने बताया कि रायपुर क्राइम ब्रांच और स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गुटखा भंडारण की सूचना पर बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार खमतराई थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में स्टोरेज रूम में सितार गुटखा और तंबाकू का भंडारण किया जा रहा था, जिसकी सूचना पर टीम ने छापेमार कार्रवाई कर 160 बोरी सितार और 300 बोरी तंबाकू कुल मशरूका 20 लाख रुपये जब्त किया गया है। संबंधित विभागों को भी सूचना दी गई है, ताकि पूरे मामले की जांच आगे बढ़ सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें