मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

कल से राज्य में 15 पैसे प्रति यूनिट सस्ती मिलेगी बिजली

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कल से राज्य में 15 पैसे प्रति यूनिट सस्ती मिलेगी बिजली

कल से राज्य में 15 पैसे प्रति यूनिट सस्ती मिलेगी बिजली

पटना। राज्य के 2 करोड़ उपभोक्ताओं को सोमवार से 15 पैसे प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने 1 मार्च को सुनाए जाने वाले अपने फैसले में बिजली कंपनियों के प्रस्ताव को खारिज कर बिजली दर में दो प्रतिशत की कमी की थी। इसके बाद बिजली कंपनियों ने 15 पैसे प्रति यूनिट दर में कमी करने की घोषणा की है।कल से राज्य में 15 पैसे प्रति यूनिट सस्ती मिलेगी।

वहीं, राज्य सरकार ने उपभोक्ताओं को अनुदान देने के लिए 15,343 करोड़ अनुदान राशि मंजूर की थी। इस अनुदान की राशि को को साउथ और नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के द्वारा उपभोक्ताओं को खपत के आधार पर प्रति यूनिट के हिसाब से दिया जाएगा। अनुदान राशि कंपनी बिल में घटाकर बिलिंग करेगी। इससे प्रीपेड उपभोक्ताओं को 1 अप्रैल से खपत किए जाने वाले बिजली के दर में कमी आएगी।

व्यावसायिक प्रतिष्ठान आदि में हाईमास्ट लाइट लगाने वाले लोगों को अपने श्रेणी वाले कनेक्शन के हिसाब से बिजली बिल देना होगा। यह स्ट्रीट लाइट की श्रेणी में शामिल नहीं होगी। स्ट्रीट लाइट की श्रेणी में केवल सरकारी हाईमास्ट लाइट ही शामिल होगी।राज्य के किसानों को 1 अप्रैल से 31 मार्च तक बिजली कंपनी के द्वारा चार बार बिलिंग की जाएगी। यह फसल कटाई चक्र के अनुरूप होगा। इसमें मार्च, जून, सितंबर, दिसंबर शामिल हैं।उद्योग को दिन में सस्ती बिजली राज्य में उद्योग चलाने वाले लोगों को सुबह 9 से 5 बजे तक 80 प्रतिशत ही बिल देना होगा। शाम 5 से रात 11 बजे तक उद्योग चलाने पर 120 प्रतिशत बिल देना होगा।होम स्टे को घरेलू कनेक्शन मिलेगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई श्रेणी बनाई गई है। इसका लाभ उन लोगों को मिलेगा जो अपने घर में पर्यटक को रहने के लिए देंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें