मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

यूपी में 15 आईपीएस अधिकारियाें का तबादला, सात जिलाें के कप्तान बदले

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यूपी में 15 आईपीएस अधिकारियाें का तबादला, सात जिलाें के कप्तान बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मंगलवार देर रात 15 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। इनमें सात जिलों के पुलिस कप्तान और दो पुलिस उप महानिरीक्षक शामिल हैं।तबादलों के क्रम में आलोक प्रियदर्शी को अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था कमिश्नरेट गाजियाबाद की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वह फतेहगढ़ का प्रभार संभाल रहे थे। अभिषेक यादव को पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज के पद से हटाकर पीलीभीत का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। उनकी जगह प्रशांत वर्मा को पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज का प्रभार मिला है।पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक रहे अविनाश पांडेय को सेनानायक प्रथम बटालियन एसएसएफ लखनऊ भेजा गया है। आरती सिंह को पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ बनाया गया है। इससे पहले वह पुलिस कमिश्नरेट कानपुर में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात थीं। पुलिस मुख्यालय में तैनात रोहित मिश्रा को पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ के पद पर नई तैनाती मिली है। झांसी में तैनात पुलिस उप महानिरीक्षक/एसएसपी सुधा सिंह को पुलिस उप महानिरीक्षक रेलवे लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है।लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात पुलिस उपायुक्त प्रबल प्रताप सिंह को पुलिस अधीक्षक महोबा बनाया गया है। पूजा यादव को सेनानायक 45वीं बटालियन पीएसी अलीगढ़, बीबीजीटीएस मूर्ति एसपी कानपुर देहात काे झांसी जिले का एसएसपी बनाया गया है। अरविंद मिश्रा को कानपुर देहात का पुलिस कप्तान बनाया गया है। सीतापुर के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा को एसपी एएनटीएफ मुख्यालय लखनऊ बनाया है।इनके अलावा अमित कुमार द्वितीय को सेनानायक 24वीं बटालियन पीएसी मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है। बांदा में एसपी रहे अंकुर अग्रवाल सीतापुर के नए एसपी बने हैं। वहीं पलाश बंसल को बांदा का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें