मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

सुकमा में दो समूह के बीच हिंसक झड़प में 13 घायल, आरोपिताें की तलाश जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सुकमा में दो समूह के बीच हिंसक झड़प में 13 घायल, आरोपिताें की तलाश जारी

सुकमा। जिले के साडरापाल गांव में दो समूह के बीच हिंसक झड़प होने से 13 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस इस मामले में दस ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपिताें की तलाश कर रही है। सुकमा पुलिस ने इस घटना को जमीन विवाद और आपसी विवाद की परिणति बताया है।

पुलिस के अनुसार घटना रविवार को हुई, जिसमें आरोपिताें ने लामबंद होकर मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। दर्ज एफआईआर में हड़मा मांडवी, गंगाराम कवासी, बुधरा कवासी, महादेव कवासी, हनीस करटामी, आयता कवासी, लच्छु कवासी, हांदा वेट्टी, गुड्डी राम बेट्टी और सन्ना आयता के नाम आरोपित के रुप में दर्ज है। आधिकारिक रुप से दी गई जानकारी में यह बताया गया है कि, इस घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं है। यह सामान्य मारपीट का मामला है। वहीं इस घटना को छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फ़ोरम ने ईसाईयों पर हमला बताते हुए कहा है कि, “मिट्टी के घर में ईसाईजन रविवार की प्रार्थना कर रहे थे, तब लकड़ी की लाठियों से लैस होकर प्रार्थना कर रहे लोगों के सिर पर हमला किया गया।

सुकमा एसपी किरण चाैहान ने आज साेमवार काे बताया कि ग्राम साडरापाल में भूमि विवाद को लेकर कुछ व्यक्तियों द्वारा पीड़ित हिडमा कवासी एवं उसके साथियों के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की गई, जिससे कई व्यक्तियों को चोटें आईं । घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना तोंगपाल पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। उन्हाेंने बताया कि पुलिस द्वारा घायलों को आवश्यक चिकित्सीय उपचार हेतु भेजा गया तथा घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ एवं साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई। पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना तोंगपाल में भारतीय न्याय संहिता (बीएनस) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। उन्हाेंने बताया कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें