सतनाः ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट का 11वां दीक्षांत समारोह आज
सतना,
29 फरवरी। महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट का
11वां दीक्षांत समारोह आज (गुरुवार को) दोपहर दो बजे से विश्वविद्यालय
परिसर में आयोजित होने जा रहा है। समारोह की अध्यक्षता ग्रामोदय
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भरत मिश्रा करेंगे। यह जानकारी जनसम्पर्क
अधिकारी राजेश सिंह ने दी।




