मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

कुदरी बैराज में कूदे 11वीं के छात्र शिवम साहू का शव 38 घंटे बाद बरामद, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कुदरी बैराज में कूदे 11वीं के छात्र शिवम साहू का शव 38 घंटे बाद बरामद, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

जांजगीर-चांपा। जिले के कुदरी बैराज में छलांग लगाने वाले 11वीं कक्षा के छात्र शिवम साहू का शव 38 घंटे बाद आज गुरुवार सुबह बरामद कर लिया गया। बिलासपुर से पहुंची एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाते हुए बैराज से करीब 200 मीटर नीचे युवक के शव को खोज निकाला। शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।जानकारी के अनुसार, चांपा नगर निवासी शिवम साहू मंगलवार शाम करीब 4 बजे कुदरी बैराज पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने अचानक बैराज में छलांग लगा दी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तत्काल बैराज के गार्ड, ग्राम सरपंच आर.के. बबली यादव, स्थानीय गोताखोरों और पुलिस प्रशासन को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और युवक की तलाश शुरू की गई, लेकिन देर रात तक कोई सफलता नहीं मिल सकी। स्थानीय गोताखोरों और नगर सैनिकों की टीम ने लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। बैराज में अधिक पानी और भारी मात्रा में फैली जलकुंभी के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी परेशानी आई। छात्र की तलाश के लिए बोरवेल कैमरे का भी इस्तेमाल किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।बताया जा रहा है कि शिवम साहू 11वीं कक्षा का छात्र था और परीक्षा परिणाम खराब आने के कारण मानसिक तनाव में था। घटना से पहले उसने अपने एक दोस्त को फोन कर बैराज में कूदने की बात भी कही थी। मंगलवार शाम से उसके घर नहीं लौटने पर परिजन भी लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। गुरुवार सुबह एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने दोबारा संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद बैराज से लगभग 200 मीटर नीचे शिवम साहू का शव बरामद किया गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम हॉस्पिटल चांपा भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।इस घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बैराज क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें