मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

धमतरी जिले में 110 लीटर अवैध महुआ शराब और 25 सौ किलो महुआ लाहन जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
धमतरी जिले में 110 लीटर अवैध महुआ शराब और 25 सौ किलो महुआ लाहन जब्त

धमतरी। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 110 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब तथा 25 सौ किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है। कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी निरुपमा लोनहरे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। टीम ने शनिवार काे मगरलोड क्षेत्र के पहांदा नाला और सिंगपुर नाला में दबिश दी, जहां अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण और भंडारण किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान मौके से भारी मात्रा में हाथ भट्टी महुआ शराब और लाहन बरामद किया गया।आबकारी अधिनियम की धारा के तहत दो प्रकरण दर्ज किए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और विक्रय के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक आशीष ध्रुव (वृत्त प्रभारी, मगरलोड) और आबकारी उपनिरीक्षक (परि) गिरिजा शंकर बघेल की अहम भूमिका रही। आबकारी प्रधान आरक्षक राजेश यादव, ज्ञानिक ध्रुव, जनक सिन्हा सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें