मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में 11 पुलिस पदाधिकारियों के तबादले

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रांची में 11 पुलिस पदाधिकारियों के तबादले

रांची। रांची जिलाबल में पदस्थापित 11 पुलिस पदाधिकारियों का एसएसपी ने बुधवार को तबादला किया है। इससे संबंधित आदेश जारी कर दी गई है। जारी आदेश के अनुसार नगर नियंत्रण कक्ष में पदस्थापित इंस्पेक्टर जयदीप टोप्पो को डोरंडा थाना प्रभारी बनाया गया है। डोरंडा थाना प्रभारी के पद पर पदस्थापित आनंद किशोर को नगर नियंत्रण कक्ष, बीआईटी मेसरा ओपी प्रभारी के पद पर पदस्थापित एसआई रोशन कुमार सिंह को कांके थाना, खादगढ़ा टीओपी प्रभारी एसआई संजीव कुमार को मेसरा ओपी प्रभारी, मुरी ओपी में पदस्थापित एसआई दिवाकर कुमार को खादगढ़ा टीओपी प्रभारी, एदलहातु टीओपी प्रभारी के पद पर पदस्थापित एसआई टिंकू रजक को कांके थाना, एसआई पूजा विभूति उरांव को एदलहातु टीओपी प्रभारी, एसआई चूड़ामणि टुडू को टाटीसिलवे थाना, उदय कुमार को सिल्ली थाना, एएसआई सुरेंद्र प्रसाद को कांके थानाऔर एएसआई जुल्फिकार अली को रातु थाना में पदस्थापित किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें