मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में सुबह 9 बजे तक 11.6 प्रतिशत मतदान दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में सुबह 9 बजे तक 11.6 प्रतिशत मतदान दर्ज

जम्मू। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में मंगलवार सुबह 9 बजे तक 11.6 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। जम्मू और कश्मीर के पोलिंग बूथों के बाहर मतदान के लिए लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं।जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के सात जिलों के सभी 40 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 9ः00 बजे तक 11.06 प्रतिशत मतदान दर्ज़ किया गया है। जिसमें बांदीपोरा जिले में 11.64 प्रतिशत, बारामुला जिले में 8.89 प्रतिशत, जम्मू जिले में 11.46 प्रतिशत, कठुआ जिले में 13.09 प्रतिशत, कुपवाड़ा जिले में 11.27 प्रतिशत, सांबा जिले में 13.31 प्रतिशत और उधमपुर जिले में 14.23 प्रतिशत मतदान हुआ है।जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ है जोकि शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। तीसरे चरण के लिए प्रदेश की 40 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। पहले दो चरण में 50 सीटों पर मतदान हो चुका है। मंगलवार को जिन 40 सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें 24 सीटें जम्मू संभाग और कश्मीर संभाग की 16 सीटे हैं शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें