10 मार्च के बाद कभी भी हो सकती है लोकसभा चुनाव की घोषणा

रांची: लोकसभा चुनाव का शंखनाद जल्द होगा। 10 मार्च के बाद किसी भी दिन तारीखों का ऐलान हो सकता है। इस बार झारखंड में 14 लोकसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान कराए जाने की संभावना है। जबकि 2019 में चार चरणों में मतदान कराए गए थे। जल्द ही इलेक्शन कमीशन की टीम झारखंड आएगी। इधर झारखंड में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कई दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं। झारखंड में चुनाव आयोग मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से मतदान केन्द्र को आवासीय सोसाइटी कॉलोनी में भी बनाने का निर्णय लिया है, जिससे लोग अपने घर के नजदीक मतदान कर सकें। 15 फरवरी को ओड़िशा और 20 फरवरी को आयोग की टीम बिहार का दौरा करेगी। इस टीम में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार समेत आठ अधिकारी शामिल होंगे।





