मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:57 · नई दिल्ली संस्करण

अरबों की संपत्ति, फार्महाउस, आलीशान मकान... जानिए कितने अमीर हैं सपा के धनराज नथवानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
अरबों की संपत्ति, फार्महाउस, आलीशान मकान... जानिए कितने अमीर हैं सपा के धनराज नथवानी

उत्तर प्रदेश में 10 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने सबको चौंका दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव के साथ दूसरे प्रत्याशी के तौर पर रिलायंस ग्रुप के प्रेसिडेंट धनराज परिमल नथवानी को मैदान में उतारा है। बुधवार को दोनों ने लखनऊ में नामांकन दाखिल किया। नामांकन के साथ ही धनराज नथवानी का हलफनामा भी सामने आ गया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है। हलफनामे के मुताबिक धनराज नथवानी अकेले 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं, लेकिन अगर पूरे परिवार को जोड़ दिया जाए तो यह आंकड़ा 373 करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो जाता है।

चुनाव आयोग में दाखिल हलफनामे के अनुसार धनराज परिमल नथवानी के पास खुद की कुल चल संपत्ति 77 करोड़ 74 लाख 87 हजार 216 रुपये है। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा शेयर, बॉन्ड और म्यूचुअल फंड का है। अकेले धनराज के नाम पर 55 करोड़ 75 लाख रुपये के शेयर और म्यूचुअल फंड हैं। इसके अलावा उनके बैंक खातों में 10 करोड़ 62 लाख रुपये की एफडी जमा है। पीपीएफ में 70.28 लाख और लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू 2.11 करोड़ रुपये बताई गई है। उनके पास 1.62 करोड़ रुपये के जेवरात भी हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि संपत्ति के मामले में उनकी पत्नी भूमि नथवानी उनसे कई गुना आगे हैं।

पत्नी के नाम पर 211 करोड़ 9 लाख 76 हजार रुपये की चल संपत्ति है, जिसमें 199.44 करोड़ रुपये के शेयर-म्यूचुअल फंड और 8.53 करोड़ के जेवरात शामिल हैं।दोनों बच्चों के नाम पर भी करीब 3.15 करोड़ की चल संपत्ति है। इस तरह परिवार की कुल चल संपत्ति 291.99 करोड़ रुपये बनती है। अचल संपत्ति में भी नथवानी परिवार का बड़ा निवेश है। धनराज के नाम पर 27.67 करोड़ की अचल संपत्ति है। इसमें 1.51 करोड़ का फार्महाउस, 4.70 करोड़ का प्लॉट, 6.72 करोड़ की कमर्शियल प्रॉपर्टी और 14.73 करोड़ का आलीशान मकान शामिल है। पत्नी के नाम पर 53.59 करोड़ की अचल संपत्ति दर्ज है। पूरे परिवार की कुल अचल संपत्ति 81.26 करोड़ रुपये आंकी गई है।

हलफनामे में धनराज परिमल नथवानी पर देनदारी मात्र 3 लाख 85 हजार 301 रुपये दिखाई गई है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में परिवार पर कुल 3 करोड़ के आसपास की लायबिलिटी बताई जा रही है। धनराज नथवानी का जन्म 5 फरवरी 1986 को हुआ था। वे देश के बड़े उद्योगपति और झारखंड से NDA समर्थित राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी के बेटे हैं। उन्होंने लंदन के रीजेंट्स बिजनेस स्कूल से इंटरनेशनल बिजनेस में स्नातक और कॉरपोरेट लॉ में MBA किया है।

फिलहाल वे रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में ग्रुप प्रेसिडेंट हैं और रिलायंस न्यू एनर्जी सहित ग्रुप की कई कंपनियों में डायरेक्टर हैं। इसके अलावा वे गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने नई पीढ़ी और उद्योग जगत को जोड़ने के लिए धनराज को चुना है। अब संसद में पिता-पुत्र की जोड़ी देखने को मिलेगी, पिता NDA से और बेटा सपा से राज्यसभा में होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें