मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए झारखंड की 10 खिलाड़ी आमंत्रित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। साई सेंटर (बंगलुरु) में एक अप्रैल से सात अप्रैल तक आयोजित सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए झारखंड के 10 महिला हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, रोपनी कुमारी, दीपिका सोरेंग, सोनल मिंज, महिमा टेटे, प्रमिला कुमारी, अंजना डुंगडुंग और अनीशा डुंगडुंग को आमंत्रित किया गया है।

इन 10 खिलाड़ियों के अलावा झारखंड की ब्यूटी डुंगडुंग भी शामिल की गयी हैं। इन सभी खिलाड़ी का चयन 13 से 23 मार्च तक पुणे में आयोजित 14वां हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024 में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। साई रांची के सीनियर महिला हॉकी खिलाड़ियों का स्थानांतरण सीनियर साई एकसिलेंसी सेंटर, कोलकोता में हो गया है, इसलिए झारखंड के कई खिलाड़ी अब सीनियर नेशनल में हॉकी बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हैं।

सीनियर के अलावा जूनियर इंडिया टीम के कैंप में भी झारखंड की नीरु कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, बिनिमा धान, निराली कुजूर, निशा मिंज और संजना होरो समेत कुल 06 खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। सीनियर कैंप के लिए आमंत्रित 10 खिलाड़ियों में से 06 खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, सोनल मिंज, दीपिका सोरेंग और रोपनी कुमारी रांची रेलवे में कार्यरत हैं जबकि चार खिलाड़ी महिमा टेटे अंजना डुंगडुंग, प्रमिला कुमारी और अनीशा डुंगडुंग अभी एकलवय रांची और साई, कोलकाता में प्रशिक्षण ले रही हैं।

सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में एक साथ झारखंड के 10 खिलाड़ियों को आमंत्रित करने पर खेल निदेशक सुशांत गौरव, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह के अलावा विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार, मनोज कोनबेगी, असरिता लकड़ा, माइकल लाल, अशोक भगत,जयंत केरकेट्टा, असुंता लकड़ा, सुमराय टेटे, रांची रेलवे के प्रशांत मुखर्जी, सहित हॉकी झारखंड, खेल विभाग एवं साई के अधिकारियों और प्रशिक्षकों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें