मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, पहली बार सदन पहुंचे पवन सिंह-निशांत कुमार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, पहली बार सदन पहुंचे पवन सिंह-निशांत कुमार

‎पटना। भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह ने बुधवार को बिहार विधान परिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेकर औपचारिक रूप से अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत की। पटना स्थित बिहार विधान मंडल परिसर में आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित 10 विधान परिषद सदस्यों को सभापति अवधेश नारायण सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। ‎

‎शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत जनता दल (यूनाइटेड) के ललन प्रसाद से हुई। इसके बाद भाजपा के अनिल ठाकुर, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अशरफ अंसारी ने शपथ ली। चौथे क्रम पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की, जबकि उनके बाद पांचवें क्रम पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने शपथ ली। निशांत कुमार और पवन सिंह दोनों पहली बार विधान परिषद पहुंचे हैं।

‎ललन प्रसाद को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे से रिक्त हुई सीट पर निर्वाचित किया गया है। नीतीश कुमार ने मार्च 2026 में राज्यसभा सदस्य बनने के बाद विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।‎ ‎शपथ ग्रहण के दौरान तीन नवनिर्वाचित महिला सदस्यों ने भी विधान परिषद की सदस्यता की शपथ ली। इनमें जदयू की भारती मेहता और शिवरानी देवी के अलावा शीला प्रजापति शामिल रहीं।

इसके बाद भाजपा के संजय मयूख ने शपथ ली, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुनील कुमार सिंह ने सबसे अंत में सदस्यता की शपथ ग्रहण की। ‎ ‎बिहार विधान परिषद के इस शपथ ग्रहण समारोह के साथ सभी 10 नवनिर्वाचित सदस्य औपचारिक रूप से सदन का हिस्सा बन गए। इनमें सबसे अधिक चर्चा भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की रही, जिन्होंने मनोरंजन जगत से सक्रिय राजनीति तक का सफर तय करते हुए अब विधायक परिषद सदस्य के रूप में अपनी नई भूमिका की शुरुआत की है।

वहीं, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का भी यह विधान परिषद में पहला कार्यकाल है। शपथ ग्रहण के बाद सभी सदस्यों ने सदन की गरिमा बनाए रखते हुए जनता के हित में कार्य करने का संकल्प दोहराया। ‎ ‎

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें