मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के 10 आईएएस बने चुनावी प्रेक्षक -बिहार सरकार ने चुनाव आयोग को भेजी लिस्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार के 10 आईएएस बने चुनावी प्रेक्षक -बिहार सरकार ने चुनाव आयोग को भेजी लिस्ट

बिहार के 10 आईएएस बने चुनावी प्रेक्षक

-बिहार सरकार ने चुनाव आयोग को भेजी लिस्ट

पटना ।बिहार कैडर के 10 आईएएस को लोकसभा-विधान सभा चुनाव में प्रेक्षक बनाए गए हैं। बिहार सरकार ने चुनाव आयोग को अपनी लिस्ट भेज दी है। निर्वाचन आयोग को भेजे गए सूची के मुताबिक समाज कल्याण विभाग के सचिव प्रेम सिंह मीणा को ऑब्जर्वर बनाया गया है। प्रेम सिंह मीणा 2000 बैच के ऑफिसर हैं। बिहार मानवाधिकार आयोग के सचिव राजेश कुमार को भी ऑब्जर्वर बनाया गया है। वो 2001 बैच के ऑफिसर हैं। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह को भी प्रेक्षक के रूप में तैनात किया गया है। जय सिंह 2007 बैच के ऑफिसर हैं। वित्त व्यय सचिव दीपक आनंद को भी प्रेक्षक के तौर पर नियुक्त किया गया है। वह 2007 बैच के ऑफिसर हैं।बिहार सरकार ने योजना एवं विकास विभाग के विशेष सचिन हिमांशु कुमार राय को भी लोकसभा चुनाव में ऑब्जर्वर बनाने को लेकर निर्वाचन आयोग को लिस्ट भेजी है। खान निदेशक मोहम्मद नय्यर इकबाल, कला संस्कृति निदेशक राहुल कुमार, मिड डे मील निदेशक मिथिलेश मिश्रा, पशुपालन निदेशक नवदीप शुक्ला और श्रम संसाधन श्रम आयुक्त रंजीता को प्रेक्षक के तौर पर भेजा जा रहा है। बता दें कि लोकसभा चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल से शुरू हो रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें