मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़: नारायणपुर के रेकावाया मुठभेड़ में 08 नक्सली ढेर, अत्याधुनिक हथियार बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नारायणपुर,। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके के

रेकावाया के जंगल में गुरुवार को पहली बार जवान नक्सल विरोधी अभियान पर

यहां तक पंहुचे। यहां नक्सलियों के लड़ाकू बटालियन प्लाटून नंबर 16 के

कमांडर मल्लेश और इंद्रावती एरिया कमिटी के साथ हुई मुठभेड़ में

सुरक्षाबलों ने अब तक 08 नक्सलियों को ढेर कर दिया है।

रेकावाया के

जंगल में हुई मुठभेड़ में 07 नक्सलियों को ढेर करने के बाद जवान पूरी रात

जंगल में ही रहे। सुबह फाईनल सर्चिंग के बाद आज शुक्रवार को जब जवानो की

टीम वापस मुख्यालय लौट रही थे इसी दौरान रास्ते में एक बार फिर से

नक्सलियों ने जवानों को घेरने का प्रयास कियाा और उन पर फायरिंग खोल दिया।

आज शुक्रवार सुबह हुई मुठभेड़ में जवानों ने एक और नक्सली को ढेर कर दिया

है। इस तरह मारे गये सभी 08 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गये हैं। मुठभेड़

में शामिल जवानों का दावा है कि कई नक्सलियाो को गोली लगने से घायल भी हुए

हैं। मौक़े से ऑटोमेटिक हथियार, विस्फोटक व नक्सल सामग्री भी बरामद किए गए

हैं।

नारायणपुर के एसपी प्रभात कुमार ने इसकी पुष्टि करते

हुए बताया कि नारायणपुर व बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में

नक्सलियों की लड़ाकू बटालियन प्लाटून नंबर 16 के कमांडर मल्लेश और

इंद्रावती एरिया कमेटी के कई नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर नारायणपुर,

दंतेवाड़ा और बस्तर के डीआरजी और बस्तर फाइटर्स व एसटीएफ की टीमें संयुक्त

अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान गुरूवार घात लगाए नक्सलियों ने

जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया,

जिसमें 08 नक्सली मारे गये हैं। मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें